Breaking News

मुजफ्फरपुर में बर्फ फैक्ट्री के कर्मी की मौ’त:फैक्ट्री के पानी में डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर मे एक बर्फ फैक्ट्री के कर्मी की संदिग्ध स्थिति मे मौत हो गई। उसका शव फैक्ट्री के भीतर पानी में मिला। मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र इलाके का है। जहां कर्मी की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई।

मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी कांटी थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस मे घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।

वहीं, फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य कर्मियों से घटना के संबंध मे जानकारी ली। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र स्थित लदौरा निवासी अमोद कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।

त्योहार मे आता था घर

घटना को लेकर उनकी चाची ने बताया की अमोद केवल त्योहार में घर आता था। वे भगवानपुर मे थी। इसी बीच उन्हें कॉल आया। बताया गया कि अमोद की पानी मे डूबने से मौत हो गई है। वे लोग भागे भागे मौके पर पहुंचे। देखे की लाश रखी हुई है।

उन्होंने बताया की 3 साल से अमोद फैक्ट्री में काम करता था। घर का खर्च भी चलाता था। उसके जाने से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। इधर, मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.