Breaking News

मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान अस्पताल कर्मी पर फायरिंग:एक गोली हेलमेट में जाकर फंसी, घायल अवस्था मे भर्ती

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फ्लाईओवर ब्रिज के समीप रविवार रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक अस्पताल कर्मी पर फायरिंग कर दिया। अपराधी बाइक लूटने के लिए आये थे। लूट का विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग की गई। इसमें वे घायल हो गए। एक गोली सिर को छुते हुए उनके हेलमेट मे जाकर फंस गई। जबकि, दूसरी फायरिंग भागने के दौरान किया गया।

इस दौरान अपराधी उनका बाइक लुटकर फरार होने मे सफल हो गए। पीड़ित कर्मी अहियापुर थाने के रुसुलपुर सैयद जिलानी निवासी राहुल रंजन है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। किसी तरह वे SKMCH पहुंचे। इसके बाद अपने परिजनों को सूचना दिया।

वहां से वे जुरन छपरा स्थित निजी अस्पताल मे भर्ती कराये गए। जहा वे काम करते है। वही, मामले की सूचना अस्पताल ने पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल से घटना के संबंध मे जानकारी ली। मौके से एक फंसी हुई गोली भी बरामद किया गया है।

ससुराल से जा रहे थे घर, ओवर टेक करके मारी गोली

पीड़ित ने बताया की वह जुरन छपरा स्थित निजी अस्पताल मे कार्यरत है। वह बैरिया स्थित ससुराल गया था। वहा से अपनी बाइक से वह घर जाने लगा। इसी बीच मेडिकल फोरलेन के पास पहुंचे थे। तभी, पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवको ने ओवरटेक कर रोक लिया। उसमे से एक ने पिस्टल निकाल लिया। वे पिस्टल देखते ही भागने लगे। इसी दौरान एक ने फायरिंग की। वे बचने के लिए झुक गए। तभी, गोली हेलमेट मे जाकर लग गई। सिर को छूते हुए फंस गई। एक युवक ने बाइक ले लिया। फिर, भागने के दौरान फायरिंग की। इसके बाद वे अपने परिचितों को सूचना दिया। फिर, अस्पताल आये।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.