गणतंत्र दिवस के माैके पर मेयर निर्मला साहू ने खुद झाड़ू लगा कर शहर में स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत की। आदेश जारी हुआ कि 26 फरवरी से 1 फरवरी तक स्वच्छता सप्ताह के तहत शहर में विशेष सफाई अभियान चलेगा। जहां से कचरा उठाया जाएगा, उस स्थान पर चूना-ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा।null
लेकिन, यह आदेश कागजी ही निकला। रविवार काे शहर में साफ-सफाई की पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। निर्देश के अनुसार, कहीं भी साफ-सफाई व चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं पाया गया। सबसे हैरानी की यह बात दिखीं कि मेयर निर्मला साहू व डिप्टी मेयर डाॅ. माेनालिसा की गली में से भी रविवार काे कचरा नहीं उठा।
कल्याणी चाैक से केदारनाथ राेड में बढ़ने पर मंदिर के आगे पहले की तरह ही कचरे का ढेर पड़ा दिखा। शनिवार काे यहां से कचरा उठा था। लेकिन, रविवार काे निगम की ओर से मेयर की गली से कचरा नहीं उठाया गया। इसी तरह की स्थिति एलआईसी गली की भी रही। एलआईसी गली में ही डिप्टी मेयर डाॅ. माेनालिसा का आवास है।
मिठनपुरा इलाके में जुब्बा सहनी पार्क के पास से सुबह में कचरा उठाव हुआ लेकिन यहां भी चूना का छिड़काव नहीं किया गया। देवी मंदिर से आगे गुरुद्वारा के सामने भी रविवार काे कचरा नहीं उठा। जबकि माेतीझील फ्लाईओवर के नीचे कचरा ताे उठाया गया। यहां भी चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं किया गया। सरैयागंज टावर-अखाड़ाघाट राेड में भी कई जगह कचरे का ढेर लगा रहा।
पिछले गणतंत्र दिवस पर अवकाश के दिन सफाई की हुई थी घोषणा
इस साल गणतंत्र दिवस के माैके पर मेयर निर्मला साहू ने स्वच्छता सप्ताह मनाने का आदेश जारी किया गया। इसके तहत लाेगाें काे साफ-सफाई के लिए जागरूक करना है। जबकि पिछले साल गणतंत्र दिवस के माैके पर तत्कालीन मेयर ई राकेश कुमार पिंटू ने शहर में रविवार व अवकाश के दिनाें में भी शहर में शत-प्रतिशत सफाई का ऐलान किया था।
इस ऐलान के बाद रविवार व अवकाश के दिन शहर से बाकी दिनाें की तरह कूड़ा उठाने के लिए एनजीओ से अलग से सफाईकर्मी व ड्राइवर की तैनाती की गई। इसके बावजूद रविवार काे सभी जगह से कचरा नहीं उठ रहा है



Comment here