वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान पातेपुर पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार दस बदमाशों को दबोचा। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल के साथ सात जिंदा कारतूस और 15 हजार रुपए नगद सहित आठ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
दरअसल, तेपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी कौशलेंद्र कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ महुआ ताजपुर मार्ग के बरडीहा चौक पर गस्ती में तैनात थे। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर सूचना दिया कि पातेपुर थाना क्षेत्र में शराब की एक बड़ी खेप पहुंचने वाली है।
जानकारी मिलने पर ए एल टी एफ की टीम एवं थाने की पुलिस ने महुआ ताजपुर मार्ग स्थित बरडीहा चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया तभी वाहन जांच के दौरान ही ताजपुर की ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आकर चौक पर रुकी.संदेह के आधार पर पुलिस जब उक्त स्कॉर्पियो सवार लोगों की तलाशी ली तो गाड़ी पर सवार एक युवक के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद किया। हालाकि पुलिस गिरफ्तार सभी बदमाशों से गहन पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि बरडीहा चौक के समीप से पातेपुर पुलिस एवं उत्पाद विभाग की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त छापेमारी के दौरान एक स्कॉर्पियो सवार दस बदमाशो को देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, नगद रुपए एवं आठ मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। सभी बदमाशों से गहन पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।



Comment here