Breaking News

मुजफ्फरपुर में हाद’सा, एक की मौ’त:बाइक से घर लौट रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। इसने उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मार्कन चौक की है। जहां बाइक सवार की मौत हो गई घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।

लोगों ने मामले की जानकारी सकरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मड़वन पंचायत के नारायणपुर सपाही निवासी दीपक राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वे अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया।

इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिवार के लोगो का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मामले में सकरा थाना के 112 पर कार्यरत चंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मार्कन चौक पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। इसकी पहचान थाना क्षेत्र के मड़वन पंचायत के नारायणपुर सपाही गांव का रहने वाला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद चल रही है। ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.