मुजफ्फरपुर के IGIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती साहेबगंज के रामपुर असली गांव के 35 वर्षीय पवन कुमार साह के पेट में फंसे स्टील के गिलास को ऑपरेशन से डॉक्टर ने निकाल दिया है। सर्जरी यूनिट इंचार्ज डॉ. मनोज कुमार और डॉ. राजेश कुमार ने किया। ऑपरेशन एक घंटे से अधिक समय तक चला। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पवन की स्थिति खतरे से बाहर है। साक्ष्य के तौर पर गिलास को रखा गया है।
मल द्वार से गिलास को प्रवेश कराया गया था। इधर, परिजनों ने पवन के ससुराल वालों पर आक्रोश जताया है। परिजनों ने बताया कि सोलह दिन पूर्व पवन अपनी ससुराल इमादपुर गया था। वहां पर उसके ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया था। होश आने के बाद से ही उसके मल द्वार में दर्द महसूस हो रहा था।

एक्स-रे में दिखा ग्लास।
मुजफ्फरपुर में दामाद के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। पहले ससुराल वालों ने उसको जमकर पीटा, जब वह बेहोश हो गया तो प्राइवेट पार्ट में गिलास डाल दिया। यह बात उसे पता भी नहीं चली। जब लगातार पेट दर्द होने लगा तो वह डॉक्टर के पास गया। एक्स-रे में पता चला कि पेट में ग्लास है। फिर पूरा मामला सामने आया है।



Leave a Reply