अब शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानाें पर कूड़ा-कचरा फेंकने पर निगम जुर्माना वसूलेगा। खुले में मांस की बिक्री पर भी कार्रवाई हाेगी। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक की खरीद-बिक्री पर राेक के साथ सड़क-नाला पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई काे लेकर शुक्रवार काे नगर आयुक्त नवीन कुमार ने चार अलग-अलग टीम का गठन किया है। टीम काे जुर्माना वसूलने व अतिक्रमण हटाने की जवाबदेही दी गई है। तकरीबन राेज टीम शहर में अभियान चलाएगी। शहर काे जाम से निजात दिलाने के लिए प्रत्येक दिन शहर के अलग-अलग प्रमुख राेड में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हाेगी।
खासकर जिस प्रमुख राेड में फुटपाथी दुकान व ठेला की वजह से लाेगाें काे जाम का सामना करना पड़ रहा है। कार्रवाई काे लेकर शुक्रवार काे सार्वजनिक सूचना भी जारी की गई। कूड़ा-कचरा सार्वजनिक स्थानाें पर फैलाने की स्थिति में ठाेस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2019 के तहत जुर्माना का प्रावधान किया गया है। इस एक्ट के तहत यदि काेई भी दुकानदार अथवा गृहस्वामी सार्वजनिक स्थानाें पर कूड़ा-कचरा फेंकते हैं ताे उनसे निगम जुर्माना की वसूली कर सकता है।
निगम का डाेर टू डाेर कूड़ा उठाव पर जाेर
नगर आयुक्त ने कचरा डंपिंग खत्म करने की जवाबदेही निगम टीम काे साैंपी है। डाेर टू डाेर कूड़ा उठाव पर जाेर रहेगा। दूसरी ओर, सड़क-नाला पर अतिक्रमण काे लेकर नगर आयुक्त ने अभियान चलाने का आदेश दिया है। इसके लिए सभी टीम काे कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
संभल कर नहीं चलने पर खून के छींटे पड़ सकते हैं
शहर के जिस इलाके में जाइए खुले में मांस की बिक्री लाेगाें की आस्था काे ठेस पहुंचा रही है। अखाड़ाघाट पुल के निकट जाम में फंसे लाेग बच कर नहीं निकले ताे बकरा काटने के दाैरान कपड़े पर जानवर के खून के छींटे पड़ने का डर रहता है। लक्ष्मी चाैक समेत कई अन्य स्थानाें पर खुले में मांस बिक रहा है।

इधर, स्टेशन राेड में दुकान खाली करने के लिए मुनादी, दुकानदाराें ने सौंपा ज्ञापन
स्मार्ट सिटी से सड़क-नाला निर्माण काे लेकर धर्मशाला चाैक से स्टेशन राेड हाेते हुए मालगाेदाम चाैक तक अतिक्रमण खाली करने के लिए शुक्रवार की सुबह मुनादी की गई। इसके बाद कई दुकानदाराें ने निगम की दुकानें खाली भी की। हालांकि, कई दुकानदाराें ने धरना देने के बाद निगम प्रशासन काे ज्ञापन भी साैंपा। धरना में पूर्व मेयर ई. राकेश कुमार पिंटू व डिप्टी मेयर प्रत्याशी शब्बीर अंसारी भी शामिल हुए।



Leave a Reply