Breaking News

बांका में 6 फरवरी को आएंगे CM नीतीश कुमार:पहले 28 जनवरी को होनी थी समाधान यात्रा,

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का रूट बदल गया है। बांका में अब 28 जनवरी के बदले 6 फरवरी को समाधान यात्रा के लिए पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को ले डीएम ने कटोरिया प्रखंड क्षेत्र पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई तरह के कमी पाने पर डीएम ने डीईओ को शिक्षकों के वेतन को बंद करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर योजनाओं का जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार कि सुबह जिला प्रशासन की टीम ने जिले के चिन्हित स्थानों पर जाकर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बांका आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी हैै। डीएम अंशुल कुमार ने कटोरिया प्रखंड अंतर्गत करझौसा मोदी टोला में लगे लेमन ग्रास प्लांट, मधु उत्पादन केंद्र, कोकून उत्पादन केंद्र के अलावा आदिवासी सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बुनियादी विद्यालय करझोंसा का भी निरीक्षण किया । इस दौरान विद्यालय में कई तरह के कमी पाने पर डीएम ने डीईओ को शिक्षकों के वेतन को बंद करने का आदेश दिया। निरीक्षण के क्रम में बांका जिला प्रशासन की पूरी टीम उनके साथ थी। मनियां में चांदी के मछली बनाने वाले कारीगरों से मिलकर उनका हाल जाना।

डीएम ने क्षेत्र के विकास में आ रही कमी को दूर करने का निर्देश अधिकारी को दिया। बता दें कि आगामी 6 फरवरी को समाधान यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका आ रहे हैं, जिसकी तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है। मौके बांका डीएम के साथ एडीएम माधव प्रसाद सिंह, डीडीसी कौशलेंद्र कुमार, डीइओ पवन कुमार, जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शंभू कुमार पटेल, कटोरिया बीडीओ प्रेम प्रकाश, सीओ आरती भूषण, पीओ राकेश कुमार, जीविका बीपीएम राकेश कुमार मिश्रा, जीविका समूह के अलावा कई वरीय पदाधिकारी, सहित अन्य उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.