मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम मे जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्तिथि बन गई। बताया जा रहा है की महिला डिलीवरी कराने के लिए नर्सिंग होम में पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने जमकर बवाल काटा। मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर स्थित नर्सिंग होम का है। जहां सकरा थाना क्षेत्र के मझौलिया निवासी भरत पासवान की पत्नी डेजी देवी आई थी। उसे गुरुवार देर शाम डिलीवरी के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद इलाज के दौरान महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। फिर, उसकी मौत हो गई। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजन उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। महिला की मौत होते ही नर्सिंग होम संचालक समेत सभी सभी डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। हंगामा के दौरान अफरातफरी की स्तिथि बन गई। वहां मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी सकरा थाना की पुलिस को दिया। सूचना पर सकरा पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। मामले मे पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है। फिल्हाल परिजनों ने अभी तक बयान दर्ज नही कराया है।
मुजफ्फरपुर में डिलीवरी कराने आई महिला की मौ’त:परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आ’रोप, हंगामे के बीच सभी स्टाफ फरार



Comment here