Breaking News

लखीसराय में गो’ली मारकर ह’त्या:ह”त्याकां’ड में जा चुका था जेल, पुरानी रंजिश में म’र्डर की आशंका

लखीसराय में मंगलवार को दिनदहाड़े सदर थाना क्षेत्र के रेहुआ इलाके में एक शख्स की हत्या अपराधियों ने सिर में चार गोली मारकर कर दिया गया। पुरानी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम देने की बता बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना लक्खीसराय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

मृतक की पहचान घीना यादव 47 वर्ष के रूप में की गई। घिना यादव अपने बथान पर सुबह काम कर रहा था। इसी दौरान दो की संख्या में आए दो युवक ने घिना यादव के सिर में चार गोली मार दी। इससे उसकी मौत घटना पर ही हो गई। घिना यादव पूर्व में बबलू सिंह हत्याकांड में जेल जा चुका है, जो एक वर्ष पूर्व जेल से बाहर आया था।

ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।

ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।

मृतक के पुत्र छोटू कुमार ने बताया कि गांव के ही दो युवक ने गोली मारकर हत्या की है। घटना के बाद घटनस्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बारे में लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि घिना यादव की हत्या पुरानी रंजिश में हुई है। इस हत्या को बबलू सिंह के पुत्र और उसके सहयोगी के द्वारा अंजाम देने की बात बताया जा रहा है। पुलिस को घटनास्थल पर से चार खोखा भी मिलीं है। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।nullखबरें और भी हैं…

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.