Breaking News

जमुई में चलती ट्रेन में किन्नरों ने कराई डिलीवरी:ट्रेन में लेबर पेन से कराह रही थी महिला; टॉयलेट में कराया प्रसव

चलती ट्रेन में किन्नरों द्वारा बदसलूकी की कई घटनाएं आपने देखी सुनी होंगी। लेकिन जमुई में कुछ किन्नरों का ममता भरा चेहरा सामने आया है। मामला जमुई जिले के झाझा-जसीडीह रेल खंड का है। यहां ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद मानवता की मिसाल पेश करते हुए किन्नरों के एक समूह ने ट्रेन में ही महिला का प्रसव कराया। मामला बीती रात की हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस D5 कोच की है।

दरअसल, शेखपुरा जिले की रहने वाली एक महिला यात्री हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से हावड़ा से लखीसराय जा रही थी। जैसे ही ट्रेन जसीडीह रेलवे स्टेशन से खुली तभी महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वह दर्द से कराहने लगी। लेकिन ट्रेन में सफर कर रही किसी भी महिला यात्री को उसकी हालत पर दया नहीं आई। इसी बीच लोगों से पैसे मांगते मांगते किन्नरों की एक टोली सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास उस बोगी में पहुंची, जिसमें महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी।

ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म।

ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म।

किन्नर बिना देर किए महिला को ट्रेन के बाथरूम में ले गई और महिला की डिलीवरी कराई। महिला को एक लड़का पैदा हुआ, जिसे देखकर सभी खुशी से झूम उठे। सभी किन्नरों ने नवजात को अपनी गोद में लेकर आशीर्वाद भी दिया।

इतना ही नहीं किन्नरों की ममता उस वक्त और दिखाई दी, जब उन्होंने उसके पति से पूछा कि आपके पास पैसे नहीं है तो हम आपको पैसे देंगे। ताकि उस महिला को अस्पताल ले जाया जा सके। इसके बाद सभी किन्नर झाझा रेलवे स्टेशन पर उतर गए। किन्नरों की दरियादिली का यह वीडियो किसी यात्री ने बना कर वायरल कर दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.