बिहार में नेताओं का पक्ष विपक्ष पर आरोप लगाकर पुतला दहन करते देखा है। लेकिन कैमूर में पहली बार जिला परिषद भभुआ के सदस्य लल्लू पटेल ने मनरेगा, आवास योजना, और स्वच्छता अभियान में भारी लूट खसोट को लेकर आज सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कैमूर डीडीसी का भभुआ शहर के एकता चौक पर पुतला दहन किया। साथ ही मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव के नाम पत्र भी लिख प्रेषित किया। कहा डीडीसी पर कार्रवाई नहीं हुआ तो नीतीश कुमार के आगे समाधान यात्रा के दिन उनका विरोध होगा और धरना देंगे।
भभुआ के जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कैमूर जिला के उप विकास आयुक्त डीडीसी का पुतला हम लोगों ने आज भभुआ के एकता चौक पर दहन किया है। डीडीसी बड़े भ्रष्टाचारी हैं इनके आने से जिला में सरकारी योजनाओं में घोटाला चल रहा है । सरकार के द्वारा जल जीवन हरियाली का जो लक्ष्य है उसमें मनरेगा से टेंडर हुआ था जो चयनित वेंडर चैनपुर में काम किए हैं ₹346 प्रति गैबियन देना था लेकिन इनके द्वारा कमीशन के लालच में ₹400 प्रति गेवियन का भुगतान करा दिया गया, जिसमे 16 लाख रुपए की अवैध निकासी सरकारी राशि का कर लिया गया है। इसी मामले को लेकर मनरेगा आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए चैनपुर के मनरेगा पीओ को तलब पटना कर दिया।

DDC का पुतला फूंकते लोग
जिले में आवास योजना में प्रति आवास से ₹25000 घूस खुलेआम मांगा जा रहा। मैंनें जब जनप्रतिनिधि होने के नाते डीडीसी से बात करने का प्रयास किया तो वह मिलने के लिए तैयार नहीं है । कैमूर जिले के प्रत्येक प्रखंड के 4 पंचायत में 200 रुपए का डस्टबिन उच्च कोटि नीलकमल कंपनी का देना है, लेकिन इनके द्वारा घटिया क़्वालिटी का डस्टबिन बांटा जा रहा। इन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री, प्रधान सचिव को पत्र लिखकर भेज रहा हूं। इसके साथ ही कैमूर में भारी भ्रष्टाचार है इसको देखते हुए कैमूर डीडीसी को तत्काल हटाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले 7 फरवरी को मुख्यमंत्री जब समाधान यात्रा में आएंगे तो उनका विरोध होगा और हम लोग कहेंगे हमारे समस्याओं का भी समाधान किजिए।



Comment here