पिछले दिनों बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामचरित्रमानस पर विवादित बयान दिया था। इस विवादित बयान के बाद देशभर के सनातन धर्म समर्थक बिहार के शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।
इसी बीच बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा आज पार्टी कार्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने बैठ रामायण पाठ किया गया। बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं ने इस रामायण पाठ का उद्देश्य यह बताया कि बिहार की शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर को सद्बुद्धि मिले और वह इस तरह का उटपटांग बयान रामचरित्र मानस और ऐसे ग्रंथों को लेकर ना दें।
शिक्षा मंत्री को मिले सद्बुद्धि
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा के नेतृत्व में आज बीजेपी कार्यालय के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास बैठ कर महिला मोर्चा की महिलाएं रामायण का पाठ करने बैठी हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो आज रामायण पाठ करने बैठी हैं। इसका उद्देश्य बिहार के शिक्षा मंत्री को प्रभु राम के कृपा से सद्बुद्धि की प्राप्ति हो।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा ‘हम सभी महिलाएं आज हनुमान मंदिर के सामने बैठकर रामायण का पाठ कर रहे हैं। इससे बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को प्रभु श्रीराम की कृपा से उन्हें सद्बुद्धि मिले, रामायण का पाठ करें और रामायण के अर्थ का अनर्थ ना करें।’

रामायण पाठ करतीं महिलाएं।
मुख्यमंत्री भी नहीं मानते हैं राम और रामायण को
बिहार के शिक्षा मंत्री के सपोर्ट में उतरे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर भी लाजवंती झा ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर शिक्षा मंत्री के इस बयान को सपोर्ट कर रहे हैं तो इसका मतलब यह है वह राम को नहीं मानते और ना राम से जुड़े रामायण को मानते हैं। यह तो ऐसे भी साफ है कि वो अगर राम या रामायण को मानते तो वो तुरंत इस मामले में संज्ञान लेते और अपने मंत्री को बर्खास्त करते। लेकिन उल्टा वो सपोर्ट कर रहे हैं।
आरजेडी और जदयू की है बेमेल जोड़ी
रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान पर आरजेडी-जेडीयू के नेता अलग-थलग दिख रहे हैं इस पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह गठबंधन कभी भी टूट सकता है। यह गठबंधन शुरू से ही बेमेल है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने के लिए काफी व्याकुल हैं और जदयू के पास कोई चारा नहीं है इसलिए वह तेजस्वी के साथ हैं। लेकिन यह बेमेल जोड़ी जल्द ही टूट जाएगी।



Comment here