Breaking News

मुंबई में 21 जनवरी को भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन:बड़ी संख्या में भोजपुरी कलाकार पहुंचेंगे, इंडस्ट्री का प्रमोशन भी होगा

भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे पुराने, सबसे प्रतिष्ठित एवं सबसे विश्वसनीय जूरी बेस्ट अवार्ड समारोह ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ के 17वें संस्करण को प्रसिद्ध फिल्म ट्रेडिंग और आईटी कंपनी आई ईव एरा करेगी। इस अवार्ड का भव्य आयोजन इस बार मायानगरी मुंबई में 21 जनवरी को होगा। इसकी जानकारी आज आई ईव एरा प्रमुख अशोक प्रसाद अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि आई ईव एरा प्रेजेंट ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ के 17वें संस्करण का भव्य आयोजन मुंबई के अथरवा कॉलेज में होगा, जहां फिल्मी सितारों का महाकुंभ लगने वाला है।उन्होंने बताया कि इस अवॉर्ड को 17 सालों से विनोद गुप्ता आयोजित करते आ रहे हैं। इस बार आई ईव एरा इस प्रेस्टीजियस अवॉर्ड के आयोजन में सहयोग कर रहा है।

अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड मिलेगा

यह एक निष्पक्ष अवॉर्ड शो है, जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इस अवॉर्ड शो में भोजपुरी फिल्म से लेकर इससे जुड़े तमाम लोगों को विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। अशोक प्रसाद अभिषेक ने बताया कि आई ईव एरा ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ के 17वें संस्करण में अवॉर्ड के अलावा मुख्य आकर्षण होगा,भोजपुरी सिने दुनिया की सुपर स्टार का एक से बढ़कर एक धमाकेदार परफ़ॉर्मेंस, जिसमें लगने वाले लटके झटके और ठुमके इस अवॉर्ड शो की शाम को यादगार बनाने वाले होंगे।

बेहद खास होगा आयोजन शो

भोजपुरी इंडस्ट्री आजकल काफी ग्रो कर रही है। ऐसे में यहां काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहन देने के लिए इस अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया है। यह बेहद खास होने वाला है।आयोजक से लेकर इसमें शिरकत करने वाले सभी सितारे आई ईव एरा ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’के17वें संस्करण को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फिलवक्त अवार्ड शो को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। फिल्मों का चयन से लेकर सबों के योगदान को शॉर्ट लिस्टेड किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस अवॉर्ड शो की शाम को खास बनाने के हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसके बाद मैं इतना कह सकता हूं कि जब 21 जनवरी को अथरवा कॉलेज में फिल्मी सितारे जमीन पर उतरेंगे, तब होगा खूब धमाल और मस्ती मनोरंजन।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.