समस्तीपुर में अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही पछुआ हवा चलने से कनकनी बरकरार है। यह स्थिति अभी जारी रहने की उम्मीद है। 3 दिनों से लगातार हो रही धूप के कारण अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है
इस बीच बुधवार को मौसम विभाग पूसा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान में बीते 48 घंटे में 3.3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद लगातार चल रही पछुआ हवा के कारण 5 घंटे की धूप भी बुधवार को बेअसर रहा।
बुधवार शाम के 5 बजे के बाद से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। बताया गया कि अधिकतम तापमान में अत्यधिक गिरावट होने के कारण अभी आगामी तीन चार दिनों तक इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।

मौसम विभाग की ओर आए जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के बर्नर रहते हुए 8 डिग्री रहा।
वहीं सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 94 व दोपहर में 76 फीसदी रही। इस दौरान 4.1 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार का बताना है कि उत्तर बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान के सामान्य से काफी कम होने, पछुआ हवा के लगातार चलने और न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री से नीचे होने के कारण कनकनी बरकरार है। वहीं आगामी 3 दिनों तक ठंड से राहत की संभावना नहीं है।
ठंड से कोल्ड डायरिया की शिकायतें बढ़ी है बच्चे बीमार होकर लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण सदर अस्पताल में कोल्ड डायरिया की शिकायत बड़ी है 3 दिन में 50 से अधिक कोल्ड डायरिया पीड़ित उपचार कराने अस्पताल पहुंचे हैं जिसमें से 22 बच्चे शामिल हैं। ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।




Leave a Reply