Breaking News

औरंगाबाद में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट:तेज सर्द हवा के साथ बढ़ी कनकनी

औरंगाबाद में कड़ाके की ठंड पड़ रही। देखा जाय तो ऐसा लग रहा है जैसे कोहरे के जाल बिछा हुआ है। जिसके कारण कनकनी बढ़ी हुई है। बढ़ते ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अहले सुबह से ही पूरे जिले में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण वाहनों का रफ्तार बिल्कुल पूरी तरह से थमा हुआ है।

बताते चले कि जब से कोहरा गिरना शुरू हुआ है तब से सड़कों पर वाहनों की संख्या कम देखी जा रही। प्रतिदिन चलने वाली गाड़ियां की रफ्तार धीमी है। कोहरे गिरने के कारण लोग सड़क पर लाइट जलाकर धीरे धीरे चल रहे है। मौसम विभाग की माने तो आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जिले में अधिक ठंड का कारण है घना कोहरा और ठंडी ठंडी सर्द हवा।

बताते चले कि काफी ज्याफ ठंड गिरने के कारण जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में है। डीएम सौरभ जोरवाल द्वारा अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश सम्बन्धित पदाधिकारी को दी गयी है। पूरे जिले में लगभग 100 से अधिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से कराई गई है। जिसके कारण इस बढ़ते ठंड से लोगो को कुछ राहत मिल सकें।

हालांकि इस सम्बंध में बारुण प्रखंड के सिरिस स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ० अनूप चौबे ने बताया कि जिलेवासियों को अब ठंड से कुछ राहत मिलने वाली नही है। कुछ दिनों तक तापमान गिरा हुआ रहेगा। वहीं ठंडी ठंडी तेज हवाएं चलेगी जिसके कारण ठंड लगेगी। वहीं धीरे धीरे तापमान बढ़ेगा तो लोगो को निजात मिलेगी। लेकिन ठंड में सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.