Breaking News

जंक्शन के पश्चिम कंबाइंड टर्मिनल का काम शुरू:इसी माह एस्केलेटर के पास शिफ्ट हाे जाएगा यूटीएस काउंटर

जंक्शन काे वर्ल्ड क्लास बनाने का काम अब जाेर-शाेर से चल रहा है। पहले चरण में पश्चिमी साइड में पंपू पाेखर के पास से कंबाइंड टर्मिनल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि यहीं से माेतिहारी व सीतामढ़ी की ओर जानेवाली ट्रेनें खुलेगी।

जिसके लिए यहीं पर टिकट काउंटर, वेटिंग हाॅल समेत सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हाेंगी। उधर, जंक्शन की पुरानी बिल्डिंग ताेड़ी जा रही है। इसके लिए पहले चरण में यूटीएस काउंटर काे एस्केलेटर के समीप शिफ्ट किया जाएगा। इस काउंटर का निर्माण अंतिम चरण में है और इसे इसी माह शिफ्ट करने की याेजना है। आरएलडीए सूत्राें के मुताबिक पहले चरण में पुराने जंक्शन के भवन काे ताेड़कर नया भवन बनाया जाएगा।

आरपीएफ एफअेाबी के समीप से पश्चिमी साइड के सभी भवन ताेड़े जाएंगे। इसकी शिफ्टिंग के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। गाैरतलब है कि वर्ल्ड क्लास जंक्शन बनाने के लिए केंद्र सरकार ने सवा 4 साै कराेड़ रुपए का आवंटन दिया है। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया झारखंड की एक कंपनी इसका कार्य कर रही है। हालांकि, यह कंपनी मूल रूप से बेगूसराय की बताई गई है।

आठ अगस्त काे हुआ था भूमि पूजन, पंपू पोखर के पास बना है बेस कैंप

जंक्शन काे वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए कार्यकारी एजेंसी आरकेएस ने 8 अगस्त काे भूमि पूजन किया था। रेल अस्पताल परिसर में कंपनी के डायरेक्टर के पुत्र आयुष कुमार ने भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया था। वहीं, 10 अगस्त 2022 काे रेलवे ने जमीन कंपनी काे हैंडओवर कर दी थी। कंपनी पहले चरण का कार्य काफी तेजी से कर रही है। इसे 2024 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। इसका बेस कैंप पंपू पाेखर के समीप बनाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.