Breaking News

गोपालगंज में पिकअप से शराब बरामद:वाहन में बने तहखाने से हो रही थी तस्करी

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर खरेया गाँव में उत्पाद विभाग के टीम ने एक पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। फिलहाल गिरफ्तार किए गए तस्करो व बरामद शराब के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।दरअसल सूबे में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद शराब तस्करो द्वारा शराबंदी कानून को ताक पर रख कर शराब की तस्करी की जा रही वही आये दिन शराब तस्करो द्वारा शराब की तस्करी के लिए नए नए तरीके ईजात कर रहे है।

लेकिन उत्पाद विभाग के टीम इन शराब तस्करो के मंसूबे पर पानी फेरता रहा है। ताजा मामला एक बार फिर सामने आया है जहां उत्पाद विभाग के टीम ने गुप्त सूचना के आधार एक पिकअप वाहन को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली तब उसमें बने तहखाने में से 76 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही दो तस्कर माँझागढ़ प्रखण्ड के देवापुर पुरदिल टोला ग़ांव निवासी कृष्णा राम के बेटा चंदन कुमार राम और सदर प्रखण्ड के भितभेरवा ग़ांव निवासी विश्वनाथ राम के बेटा राहुल राम को गिरफ्तार किया गया। इस सन्दर्भ मे उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई की गई है बरामद शराब पिक अप में तहखाना बना कर यूपी से गोपालगंज लाया जा रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.