Breaking News

मुजफ्फरपुर में गायब 16 साल की किशोरी बरामद:तीन बच्चो के पिता के साथ थी गायब

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव से तीन बच्चे के पिता के साथ कथित गायब 16 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उसे थाना क्षेत्र इलाके से ही बरामद किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि, तीन बच्चो के पिता को पुलिस अब भी ढूंढ रही है। वो फरार बताया जा रहा है। मामले मे थानेदार शशिभूषण कुमार ने बताया की छात्रा को बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ की गई है।

हालांकि, वह कुछ भी बताने से इंकार की है। उसका कोर्ट मे 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी। बताते चले की मामले को लेकर किशोरी के मामा ने औराई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, उनका कहना था की आरोपी पक्ष मुखिया है और दबंग भी है। इस कारण पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया था। इसपर उन्होंने एसएसपी को आवेदन भेजकर कारवाई की मांग की थी।

इस घटना में स्थानीय मुखिया फुलकुमारी देवी, उनके पति संजीत महतो और बेटे रौशन समेत अन्य को आरोपी बनाया है। पीड़ित का कहना है की रौशन ही गलत नीयत से उनकी भांजी को अगवा कर ले गया था।

स्कॉर्पियो से अगवा करने की बात

किशोरी के मामा ने बताया था की उनकी भांजी यहीं पर रहकर पढ़ाई करती है। एक जनवरी को वे अपनी भांजी के साथ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी स्कॉर्पियो से अचानक से आए। उनकी भांजी थोड़ा आगे चल रही थी। उसमे से आरोपी उतरे और जबरन उसे खींचकर बैठाया और भाग गए। जब तक वे कुछ सोचते समझते और शोर मचाते। आरोपी वहां से भाग चुके थे।

इधर, मामले को लेकर मुखिया पति से उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया था। उन्होंने कहा था की ये सब आरोप बेबुनियाद है। उनका बेटा तो 31 दिसंबर से ही लापता है। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है। पुलिस इसकी जांच बारीकी से कर ले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.