Breaking News

गया में 150 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर धराया:झारखंड से शराब लेकर भोजपुर जा रहा था,

बगैर रजिस्ट्रेशन नंबर के ऑटो में तहखाना बना कर शराब का धंधा करने का मामला शनिवार की देर रात उजागर हुआ है। शराब धंधेबाज शराब की 150 बोतलें लेकर आरा को जा रहा था लेकिन वह रास्ते में ही आबकारी के हत्थे चढ़ गया। पकड़ा गया शराब तस्कर खुद ही ऑटो चला रहा था।

पूछताछ में उसने बताया है कि इससे पहले भी वह कई बार खाली ऑटो लेकर आरा से झारखंड आया था और वहां से शराब लेकर खुद ही आरा जाता था। खाली ऑटो होने की वजह से रास्ते में किसी को शक भी नहीं हुआ करता था। इस वजह से वह बच जाया करता था। लेकिन डोभी चेक पोस्ट पर इस बार आबकारी की नजरों से वह बच नहीं सका। उसे आबकारी की टीम ने शक के बिनाह पर रुकवाया और ऑटो की चेकिंग की तो तहखाने में से शराब की बोतलें ही बोतलें निकलीं।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि विभाग के नेटवर्क से पता चला कि एक ऑटो डोभी चेकपोस्ट क्रास करने वाला है। उसके अंदर शराब की बोतलें रखीं पड़ी है। नेटवर्क की ओर से यह भी बताया गया था कि ऑटो बगैर नंबर प्लेट का है। इस आबकारी की टीम डोभी चेकपोस्ट के पास दिन भर मुस्तैद रही लेकिन ऑटो का कहीं अतापता नहीं चला। लेकिन शाम ढलते ही बगैर नंबर का एक ऑटो चेक पोस्ट से क्रास करने लगा। इस पर उसे रूकवाया गया और उसयकी जांच पड़ताल शुरू की गई तो चालक नर्वस होने लगा। इस पर विभाग के लोगों को शक गहराया। टीम के सदस्यों ने जब चालक से सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि ऑटो में पायदान के नीचे तहखाने बने हैं वहीं शराब की बोतलें पड़ी हैं। इस पर नट वोल्ट से बंद तहखाना को खोला गया तो उसमें शराब की बोतलें निकलीं। इस परऑटो चालक अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.