Breaking News

लॉकडाउन में प्यार…बच्चा हुआ तो पहचानने से इनकार:समस्तीपुर में मॉल में काम करने के दौरान बढ़ी नजदीकियां

समस्तीपुर में डेढ़ साल पहले लॉकडाउन में 20 साल की लड़की को 23 साल के लड़के से प्यार हो गया। दोनों शहर के एक मॉल में काम करते थे। लॉकडाउन में ऑटो बंद थे, तो लड़की ने लड़के साथ ही जाना-आना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गईं। शादी का वादा कर के कई बार संबंध भी बने। लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी।

आज लड़की का डेढ़ साल का बेटा है। उसने अब तक लड़के और उसके परिवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन वो शादी के लिए नहीं माने। इस बीच लड़का भी शादी का वादा करता रहा। ज्यादा दिन बीत जाने के बाद पंचायत भी बुलाई गई। पंचायत ने भी शादी का फैसला सुनाया। लड़के के परिवार को ये मंजूर नहीं हुआ। इसके बाद थक हार कर लड़की ने शनिवार को लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इस मामले में महिला थाने में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गांव के ही शशि कुमार पटेल नामक युवक को आरोपित किया है। उधर महिला थाना अध्यक्ष पुष्प लता ने बताया कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उसका मेडिकल जांच कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि समाज उन्होंने बताया कि इस मामले में जरूरत पड़ी तो बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

महिला थाने में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गांव के ही शशि कुमार पटेल नामक युवक पर ये आरोप लगाया है।

महिला थाने में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गांव के ही शशि कुमार पटेल नामक युवक पर ये आरोप लगाया है।

घटना के संबंध में आपबीती सुनाते हुए पीड़ित युवती ने बताया कि वह शहर के मॉल में काम करते थी। कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन के दौरान मॉल खुला हुआ था। वाहन से आने जाने में परेशानी थी। इसी दौरान मॉल के मैनेजर के कहने पर वह गांव के ही शशि कुमार पटेल के साथ उसकी बाइक पर माल आया जाया करती थी। ‌

इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गया। जिसके बाद शशि उससे शादी कर लेने की बात कर रहा था। समय बीतता गया और उसने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया।

जिसके बाद से शशि शादी नहीं करने के कई तरह के बहाने निकालने लगा। इस दौरान उसने डेढ़ वर्ष पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया। इस दौरान गांव में मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन शशि के परिवार वाले पंचायत की बात को अनसुनी करते रहे। ‌अब जब वह पूरी तरह से शादी करने से इनकार कर दिया है तब ।‌ युवती महिला थाना पहुंची है।

महिला थाना अध्यक्ष पुष्प लता ने बताया कि युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है चुकी युवती के पास एक बच्चा भी है यह बच्चा उक्त युवक का है अथवा किसी अन्य का इसको लेकर पहले डीएनए टेस्ट कराया जाएगा डीएनए टेस्ट में बच्चा के युवक के होने की पुष्टि होती है तो युवक की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दलित उत्पीड़न एक्ट भी लगाया गया है जो कि युवती दलित वर्ग से आती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.