Breaking News

मुजफ्फरपुर में दो घरों में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, 5 लाख की संपत्ति जलकर राख

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुर गांव मे दो घरों मे अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गया। वही, करीब 5 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है की अगलगी मे 16 बकरियां भी जल गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन, आग काबू मे नही आई। जिसके बाद लोगो ने मामले की जानकारी सकरा थाने की पुलिस को दिया। सकरा पुलिस ने इसकी जानकारी दमकल को दी। सूचना पर सकरा पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

बताया गया कि ग्रामीण मो. सगीर के घर मे शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से इनके घर मे आग लग गई। धीरे धीरे आग बढ़ने लगी। वहीं, पड़ोस के मो. अजीम के घर को भी आग की चपेट में ले लिया। इसके बाद दोनों घर धु धूकर जलने लगे। स्थानीय लोगो ने बताया की दोनों के पास करीब 16 बकरी थी। जो आग मे जल गई। दोनों के परिवार बकरी पालन का काम करते थे। घर के भीतर रखे अनाज, सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई। सकरा पुलिस का कहना है कि आग लगने की सूचना पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.