कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) की वजह से पैदा हुई संकट की स्थिति में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 10 दिनों तक 50 लाख लोगों के लिए खाने का प्रबंध करने का ऐलान किया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह भारत में अपनी तरह का सबसे अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अनूठा प्रोग्राम है. इससे करोना संकट से बड़ी संख्या में भूख का सामना कर रहे मजदूरों, बेघर लोगों को मदद मिलेगी. दरअसल, देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच लगातार ऐसी खबरें आ रहीं थी कि मजदूरों, बेघर लोगों को खाना तक नहीं मिल पा रहा है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने COVID-19 की वजह से देश में पैदा हुई संकट की स्थिति से निपटने के लिए और भी कई बड़े कदम उठाए हैं. इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) ने 100 बिस्तरों का पहला COVID-19 अस्पताल मात्र 2 हफ्तों में तैयार किया था.

Leave a Reply