BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में न्यायाधीश परिवारों की तरफ़ से भूखे असहाय लोगों को खाना खिलवाने का सिलसिला आज तीसरे दिन भी जारी…

कोरोना वायरस संक्रमण की रोक थाम को लेकर लगाया गया लॉक डाउन को पूर्णतः सफल बनाने के लिये जहां मुजफ्फरपुर ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दिन रात मेहनत कर रही है। वहीं मुजफ्फरपुर के न्यायाधीश परिवारों ने गरीब असहाय भूखे लोगों को खाना खिलाने का बीड़ा उठा रखा है।

इसी कड़ी में आज तीसरे दिन मुजफ्फरपुर के न्यायाधीश परिवारों ने खुद से क़रीब दो सौ लोगों के लिये खाना बनाकर शहर के कई इलाक़ों में फँसे भूखे असहाय लोगों के बीच मुजफ्फरपुर पुलिस की मदद से वितरित करवाया।

एक तरफ़ जहां पुरा देश जहां कोरोना संक्रमण की बड़ी समस्या से जूझ रहा है वहीं मुजफ्फरपुर में भूखे असहाय लोगों को खाना खिलाना अवश्य ही मानवता के लिये एक सराहनीय कदम है।

इस बड़ी त्रासदी में भूखे असहाय लोगों को खाना खिलाने का बीड़ा मुजफ्फरपुर के ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने कंधों पर उठा रखा है।न्यायिक दण्डाधिकारी पश्चिमी हेमंत कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी पूर्वी हेमंत कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम कंचन यादव, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम स्वाति दूबे सहित सभी दण्डाधिकारी उनको अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे है।

मुजफ्फरपुर वासियो के लिये ये बड़े ही गर्व की बात है कि इस भयानक त्रासदी मे न्यायाधीश परिवार खुलकर असहाय लोगों की मदद के लिये सामने आया है।मुजफ्फरपुर न्यूज न्यायाधीश परिवार के जज़्बे को सलाम करती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.