लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो काफी चर्चा में है। वे एक बकरी के साथ दिख रहे हैं। उसकी दाड़ी दिखाकर कहते हैं कि पापा प्यार से इन्हें मौलाना साहब कहते हैं।
वह आगे कहते हैं- मौलाना साहब की जो दाढ़ी होती है, वह साधु बाबा की तरह होती है, बड़ी-बड़ी। जो हमारी इस बकरी को भी है। इन्हें हम अपनी बकरी नहीं समझते, यह घर के सदस्य हैं। जितने भी जानवर हैं, सभी को हम लोग अपने घर का सदस्य समझते हैं।

बकरी के बारे में बताते तेज प्रताप यादव। उन्होंने आवास पर रखे गए सभी पशुओं के बारे में बताया।
यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है, लेकिन तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक ब्लॉग LR Vlog पर यह वीडियो हाल ही में डाला है। यह वीडियो उनकी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड का है।
तेज प्रताप यादव अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से छोटे-छोटे वीडियो डालते हैं। अपने घर के बारे में बताते हैं, मंदिर के बारे में बताते हैं। इसमें उन्होंने कुछ पशु पाले हैं। इसके बारे में समय-समय पर अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से बताते रहते हैं।

गौशाला में बछड़े को दिखाते तेज प्रताप यादव।
बकरी को बताया मौलाना साहब
तेज प्रताप यादव अपने इस वीडियो में घर को एक छोटा सा वृंदावन बताते हैं। अपने घर को दिखाते हुए एक बकरी के पास पहुंचते हैं। कहते हैं कि यह हमारे पास एक बकरी है, इसको पापा (लालू यादव) ने बहुत ही शौक के साथ रखा है। तेज प्रताप बकरी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि देखिए इनकी दाढ़ी है। इनको प्यार से पापा कहते हैं मौलाना साहब।
मौलाना साहब की जो दाढ़ी होती है, वह साधु बाबा की तरह दाढ़ी होती है बड़ी-बड़ी। जो हमारी इस बकरी को भी है। उसी तरीके की इनकी दाढ़ी है। यह हमारे घर की सदस्य हैं। जिन्हें हम अपनी बकरी नहीं समझते, यह घर के सदस्य हैं। जितने भी जानवर हैं जितने भी सभी को हम लोग अपने घर का सदस्य समझते हैं।

आवास में रहे पशुओं का भोजन दिखाते मंत्री तेज प्रताप यादव।
खुद को कृष्ण का वंशज बताया
आगे वीडियो में तेजप्रताप यादव कहते है कि सभी जानवरों से हम लोगों को लगाव है, खासकर गाय से। उन्होंने कहा कि यादव हैं, हम लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। गाय से प्रेम तो होगा ही। उसके बाद वह अपनी गाय का पूरा गौशाला दिखाने लगते हैं।
15 मिनट 44 सेकंड का यह वीडियो है। इस पूरे वीडियो में तेज प्रताप यादव ने अपनी सभी पशुओं का परिचय लोगों से कराया। साथ ही अपने मंदिर के बारे में भी बताया। इस घर को अपना छोटा वृंदावन बताते हैं।



Leave a Reply