Breaking News

मुजफ्फरपुर में लावारिश हालत में मिला पिकअप:ड्राइवर के गेट पर मिले खून के धब्बों के निशान, ड्राइवर मौके से गायब

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक पर एक पिकअप गाड़ी को पुलिस ने बरामद किया है। उसपर सब्जी लोड है। लेकिन, चालक गायब है। पिकअप के चालक वाले गेट पर खून के धब्बे लगे मिले है। फिल्हाल उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। गाड़ी यूपी नंबर की है।

देर रात पिकअप चांदनी चौक पर आया था। उसके बाद से वह उसी जगह खड़ी रह गई। सुबह मे भी गाड़ी के पास कोई नही आया। दोपहर 3 बजे के बाद जब कोई सुध लेने नही आया तो स्थानीय लोगो को शक हुआ। लोगो ने इसकी जानकारी ब्रह्मपुरा पुलिस को दिया। सूचना के बाद ब्रह्मपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप चालक की खोजबीन की गई। लेकिन, उसका कुछ पता नही चला। जिसके बाद पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक के गेट पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस जांच के दौरान गाड़ी के भीतर से कुछ कागजात भी मिले है। पुलिस ने कागजात व गाड़ी के नंबर के आधार पर डीटीओ से संपर्क साधा है।

मामले मे ब्रह्मपुरा पुलिस का कहना है की चालक से संपर्क साधा गया है। जांच मे पता चला है की वह हाजीपुर मे है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी मालिक से भी संपर्क साधा जा रहा है। ताकि, स्पष्ट हो सके की आखिर चांदनी चौक पर गाड़ी लवारिश खड़ी कर चालक हाजीपुर क्यो गया है। चालक के आने के बाद उससे पूछताछ की जायेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.