Breaking News

समस्तीपुर में 995 लोगों का कोविड टेस्ट:20 अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई जांच, एक भी पॉजिटिव केस नहीं

समस्तीपुर जिले में 20 अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच शिविर लगाए गए। मंगलवार को 995 लोगों का हुआ RT-PCR जांच हुआ। जांच रिपोर्ट आने के बाद एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया। शुक्रवार से मंगलवार तक समस्तीपुर जिले में 10322 RT-PCR सैंपल कलेक्शन करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन जिले के अंदर भीषण ठंड की वजह से अस्पताल लोग बहुत कम पहुंचते हैं।

इसी कारण से 5 दिनों के अंदर कुल 4960 RT-PCR सैंपल कलेक्शन किया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद 5 दिनों के अंदर समस्तीपुर जिला में एक भी पॉजिटिव केस की सूचना नहीं है। बिहार में बढ़ रही कोरोना के प्रकोप को लेकर कोरोना जांच कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले के 21 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वायरस जाँच करने का शेड्यूल तैयार किया गया है कुछ कारणवश विथान स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच शिविर नहीं लगा था।

इसीलिए 20ही स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच किया गया है। समस्तीपुर प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजय कुमार चौधरी द्वारा बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार समस्तीपुर जिला के हर एक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 का जांच कार्य तेजी से किया जा रहा है लेकिन पिछले 5 दिनों से ठंड के प्रकोप के कारण लोग अस्पताल कम पहुंचने की वजह से दैनिक लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया यानी कल मंगलवार को 995 कोरोना RT-PCR जांच का सैंपल कलेक्शन किया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद फिलहाल हमारे जिले के अंदर एक भी पॉजिटिव केस नहीं है कोरोना वायरस की जंग से लड़ने को लेकर समस्तीपुर जिले के हर एक स्वास्थ्य कर्मी हमेसा अलर्ट मोड में रहता है। वहीं बिहार के अंदर करोना कि एक्टिव केस की संख्या की बात करे तो मंगलवार को गया जिला में RT-PCR जांच के बाद 3 नए केस आया है इसके बाद बिहार में कुल एक्टिव केस की संख्या 16 हो गया है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.