गया एयरपोर्ट पर आने वाले विदेशियों ने आज राहत की सांस ली है। बीते दो दिनों की हुई जांच में 11 लोग पॉजिटिव आए थे। लेकिन तीसरे दिन 13 विदेशियों की जांच की कराई गई। उनकी रिपोर्ट दोपहर मंगलवार को निगेटिव आई है। उन 13 में से एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।n
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग को डर था कि जिन 13 लोगों की जांच कराई जा रही है उसमें से कुछ लोग पॉजिटिव आ सकते हैं। इस बात को लेकर वे खासे चिंतित थे। ऐसा इसलिए कि बीते दो दिनों की हुईं जांच में लगातार पॉजिटिव केस मिलने शुरू हो गए थे।
मगध मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया कि सोमवार की शाम 13 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। उस जांच की रिपोर्ट आज अभी आ गई है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि उनमें से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं निकले। बताया कि इनकी जांच कराई गई वे बैंकाक, थाइलैंड, वियतनाम, म्यांमार के थे। यह राहत भरी खबर है।


उन्होंने बताया कि आज शाम भी विदेश से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर से सैंपल लिए जाएंगे जिसकी रिपोर्ट बुधवार दोपहर तक आएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि जो 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वे आइसोलेट हैं। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार है। उनमें संक्रमण के माइल्ड लक्षण थे। उन्हें बोधगया के होटल में ही आइसोलेट किया गया है। मेडिकल से जुड़े सभी अधिकारी उन पर लगातार नजर बनाए हुए और समय समय पर उनकी रिपोर्ट ले रहे हैं।




Leave a Reply