Breaking News

रोहतास में खलिहान में रखी फसल में आग:फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, लाखों का नुकसान

रोहतास जिले के नोखा क्षेत्र के कदवा गांव में मंगलवार को खलिहान में रखे धान में आग लग गई। आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया, आग फैले मत इसे ले बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने साधनों से आग को काबू करने के प्रयास में लग गए।

कुछ ग्रामीणों की ओर से इसकी सूचना अग्निशामक विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कदवा गांव में मंगलवार को 15 बिधे के रखे फसल में आग लग गई।

आग कैसे लगी किसी को पता नहीं चला। बताते हैं कि आग में धनजी पासवान, कमालु अंसारी, शहीद अंसारी, मैनेजर अंसारी की लगभग 15 बीघे की फसल जल कर राख हुई है। धान और उसका पुआल रखा था, हानि का आकलन किया जा रहा है। आकलन के बाद सीओ से मुआवजे के लिए आवेदन दिया जाएगा।

एक पखवाड़े में चौथी अगलगी

जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के सोनहर गांव में 13 दिसंबर को धान के रखे बोझे में आग लग गई थी, आग में 15 बिघा के धान की फसल जल कर रख हो गई है। आग में किसान नन्हक बिंद, सुमेश्वर बिंद एवं मोहन बिंद के खलिहान में रखे धान के बोझे जल गए थे।

जबकि, इसके दो दिन पूर्व शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार पंचायत के चंद्रपुरा गांव में धान के रखे बोझे में आग लग गई। बताते हैं कि आग में 10 एकड़ के धान की फसल जल कर रख हो गई थी। आग में किसान विनय दुबे एवं आलोक दुबे की फसल जली थी। इसके अलावा करगहर थाना क्षेत्र में भी किसान की फसल नष्ट हो गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.