Breaking News

वैशाली में एसबीआई के एटीएम का शटर तोड़ा:गैस कटर से अपराधियों ने काट डाला, फिर चोरी को दिया अंजाम

गोपालपुर चौक पर एसबीआई के एटीएम शटर काटकर गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वैशाली में पुलिस अपराधियों को दौड़ाये या ना दौड़ाये लेकिन अपराधी पुलिस को लगातार दौड़ा रहे है।ताजा मामला वैशाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक पर लगे एसबीआई एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को खुली चुनौती दी

चोरों ने एटीएम के शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुस कर गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर पैसे की चोरी कर ली।हालांकि कितने रुपये की चोरी हुई है। इसका अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन चोरो ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भी जला दिया है।घटना की सूचना पर पहुंची वैशाली थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त ने बताया कि तीन दिन पहले एटीएम में पैसा डाले जाने की जानकारी मिली है।

लेकिन, पैसा कितना था यह पता नहीं चल सका है।क्योंकि यह एटीएम हाजीपुर एसबीआई से सीधा डील होता है।फिलहाल पुलिस एटीएम के सामने और चौक पर अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग हाथ लग सके। इस मामले में कोई बैंक अधिकारी कुछ बोलने से बचते हुए आ रहे हैं नजर । वैशाली में लगातार अपराध की घटना बढ़ते जा रही है।

पिछले 48 घंटों में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे रखी। सदर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने 2 लोगों की गोली मार दी थी । वही कल देर रात औद्योगिक थाना क्षेत्र में भी अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। सुबह होते ही अपराधियों ने एसबीआई के एटीएम को भी निशाना बनाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.