मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के खेल जगत के लिए गौरव का क्षण है। राष्ट्रीय स्तर के पूर्व एथलीट एवं खेल विशेषज्ञ शिवा भारद्वाज को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने एशियन गेम्स-2026, नागोया (जापान) के लिए भारतीय दल के सदस्य के रूप में नामित किया है।

AFI ने उन्हें एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अवलोकन, प्रदर्शन एवं डेटा विश्लेषण की जिम्मेदारी सौंपी है।

वे विभिन्न देशों के एथलीटों के प्रदर्शन और आंकड़ों का अध्ययन कर भारतीय एथलीटों की रणनीतिक तैयारी व बेहतर प्रदर्शन में सहयोग करेंगे।

स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के संयुक्त सचिव तथा मुजफ्फरपुर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के संस्थापक सदस्य शिवा भारद्वाज लंबे समय से AFI के साथ एथलीट प्रदर्शन विश्लेषण एवं रणनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। श्री भारद्वाज भारतीय दल के साथ जापान रवाना हो चुके हैं।

उनके चयन पर मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ, स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान तथा जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।





Comment here