बिहार में शीतलहर की वजह से कनकनी बढ़ गई है। सीवान में ठंड के चलते बुजुर्ग की मौत हुई है। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है। पटना, भागलपुर, पूर्णिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी समेत कई इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा है।
कोहरे के चलते ट्रेनों और विमानों के अलावा दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को दिल्ली से पटना आने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 47 मिनट लेट आई। जबकि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी 30 मिनट लेट हो गई।
वहीं पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट 8721 करीब सवा घंटा लेट आई। गो एयर का दिल्ली जाने वाला विमान 22 मिनट देरी से आया। वहीं एयर इंडिया की दिल्ली की फ्लाइट करीब 27 मिनट से आई।
वहीं मौसम विभाग की माने तो पहाड़ी इलाकों में चल रही बर्फीली हवा का प्रकोप जारी है। जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से यह कहा गया है कि आने वाले अगले सप्ताह में मौसम भले ही साफ रहेगा लेकिन सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा।
गाड़ियों को सावधानी से ड्राइव करना जरूरी है, क्योंकि विजिबिलिटी पूरी तरह कम हो जाएगी। मौसम विभाग के द्वारा ठंड और शीतलहर को लेकर ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया गया है।
इधर, बिहार के कई 10 जिलों की हवा जहरीली हो चुकी है, AQI 400 के पार हो चुका है, जिसमें बेगूसराय, पटना समेत अन्य शहर शामिल हैं।

रात में पेड़ के नीचे बुजुर्ग की लाश मिली है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
सीवान में ठंड से मौत
सीवान में एक 60 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ठंड के चलते उसकी मौत हुई है।हालांकि यह भी जांच का विषय है पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष जय प्रकाश पंडित ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया गया है। इसके बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि उसकी मृत्यु कैसे हुई है।

भागलपुर के सबौर जिले का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गया और भागलपुर सबसे ठंडा रहा
बिहार में अचानक से ठंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है राजधानी पटना सुबह और रात के समय कोहरे में लिपटी है। कोहरे की वजह से कई शहरों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। राजधानी पटना के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
वहीं गया की बात करें तो गया का भी न्यूनतम तापमान पिछले 3 दिनों से लगातार गिर रहा, बीते दिन गुरुवार को गया का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और भागलपुर के सबौर जिले का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिला।
बिहार में कम हुई विजिबिलिटी
पटना के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह से ही कोहरे की चादर छा गई है। वहीं पटना और गया रेलखंड में कई जोड़ी ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। कल तक स्थिति कुछ सामान्य थी लेकिन आज से धुंध चारों तरफ छाया हुआ है।
लोगों को सड़कों पर चलने में कई तरह की परेशानियां हो रही है। यातायात प्रभावित हो रहा है, सड़कों पर वाहनों के परिचालन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


बक्सर में भी कोहरे की सफेद चादर देखने को मिली।
10 शहरों में हवा हुई खतरनाक
केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के द्वारा गुरुवार के दिन जारी आंकड़े के अनुसार राज्य के 10 शहरों में हवा जहरीली हो चुकी है। बेगूसराय का AQI 464, दरभंगा का AQI 433, कटिहार का AQI 430, सहरसा का AQI 422, बेतिया का AQI 416, समस्तीपुर का AQI 408, पूर्णिया का एक AQI 404, पटना का AQI 402, छपरा का AQI 402 और सीवान का AQI 401 दर्ज किया गया।


कोहरे के चलते सड़क पर गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
जहरीली हवा ले रहे हैं लोग
बता दें कि आमतौर पर लोगों को सांसों के द्वारा शुद्ध हवा तब तक मिलती है जब तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से कम होता है लेकिन राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में हवा काफी प्रदूषित है। जहां लोग सास के रूप में जहरीली हवा ले रहे है।
डॉक्टरों का भी मानना है कि यह हवा लोगों के लिए ठीक नहीं। वहीं सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मानक कहता है कि जिन इलाकों में AQI लेवल 301 से अधिक हो जाता है वहां की हवा बहुत ही अत्यधिक खराब हो जाती। वायु प्रदूषण विशेषज्ञों की माने तो पटना में नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्रों में एक ही हवाई लेवल बहुत खराब स्थिति में है।



Leave a Reply