Breaking News

कइसे कहें आई लव मुजफ्फरपुर:डेग-डेग पर जानलेवा गड्ढे कहीं वन वे ट्रैफिक ताे कहीं नाे एंट्री, चाैराहाें पर जाम ही जाम

कहने के लिए स्मार्ट सिटी, पर हालत कब सुधरेगी पता नहीं। काम ताे विकास के हाे रहे, पर इसे अंजाम देनेवालाें की लापरवाही व बदइंतजामी से शहर के लाेग करीब 2 साल से दुर्दशा झेल रहे। कदम-कदम पर जानलेवा गड्ढाें से बाजाराें की राैनक खत्म हाेती जा रही। कहीं वन वे, ताे कहीं नाे एंट्री के बाेर्ड लगे हैं। शहरवासियाें की हालत ताे ये है कि शहर के स्मार्ट सिटी में चयन हाेने के बाद भी उन्हें सुकून के दाे पल बिताने के लिए जगह नहीं मिल पाई है।

वे घूमना-फिरना तो भूल चुके, जरूरी काम के लिए घर से निकलने पर भी पसीना छूट जाता है। एक से दूसरे चौराहे तक जाने में दम निकल जाता है। 80% सड़काें पर आधा-अधूरा निर्माण ओर जगह-जगह खुले गड्ढाें से उनकी जान जाेखिम में है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि डीएम आवास के सामने भले ही…आई लव यू मुजफ्फरपुर… के रंगीन एलईडी साइन बाेर्ड चमक रहे हाें, पर शहरवासी यह कैसे बाेलें?

स्मार्ट सिटी की 80% सड़काें पर आधे-अधूरे निर्माण के कारण परेशानी

मोतीझील, कल्याणी, तिलक मैदान राेड, सरैयागंज, कंपनीबाग, स्टेशन राेड, इमलीचट्टी से ब्रह्मपुरा समेत शहर के कई अन्य प्रमुख इलाकाें के लाेग दुर्दशा झेल रहे हैं। टाउन थाना से नवयुवक समिति ट्रस्ट तक 8 जगह गड्ढे हैं। टाउन थाना के सामने ही नाला बनाने काे 15 फीट का गड्ढा कर छाेड़ दिया गया है।

यहां से माेतीझील की ओर ओवरब्रिज के नीचे फाइबर बिछाने के लिए खाेदे गए गड्ढे में ईंट-पत्थर डालकर छाेड़ दिया गया है। स्मार्ट सिटी के तहत अभ 22 प्राेजेक्ट पर काम चल रहे हैं। इनमें से एक काे छाेड़ अन्य में समय सीमा खत्म हाेने पर भी काम अधूरे हैं। निर्माण की एजेंसी की लापरवाही पर एक बार प्रशासन जुर्माना लगा चुका है। फिर भी राेड-नाला निर्माण की रफ्तार अत्यंत सुस्त है।

सड़कें सिकुड़ीं : अतिक्रमण के बीच पुराने पाेल हटाए बिना ही नए पाेल लगा दिए

शहर की आबादी बढ़ रही, पर कराेड़ाें खर्च के बाद भी सड़कें सिकुड़ रहीं। हर तरफ अतिक्रमण ताे है ही…बदइंतजामी ऐसी कि पुराने बिजली-टेलीफाेन के पाेल हटाए नहीं गए, पर नए पाेल सड़क पर लग जाने से सड़कें और सिकुड़ गईं। इसके अलावा शहर में कहीं भी पार्किंग भी नहीं है।

ट्रैफिक का दबाव : निर्माण कार्य चलने के कारण तीन में से दाे प्रमुख मार्ग वन वे

शहर के पूर्वी-पश्चिमी इलाके काे जाेड़ने के लिए माड़ीपुर-बटलर-दिघरा राेड, ब्रह्मपुरा-कंपनीबाग-सरैयागंज राेड, इमलीचट्टी- स्टेशन राेड-कल्याणी तीन प्रमुख मार्ग हैं। निर्माण कार्य चलने से इन तीनाें में से दाे वन वे है। तीसरे मार्ग में कलमबाग, अघाेरिया बाजार, सादपुरा गुमटी पर रोज भीषण जाम लग रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.