मुजफ्फरपुर मे चारा में छिपाकर शराब ले जा रहे ट्रक को उत्पाद विभाग की टीम ने धर दबोचा है। ट्रक से भाड़ी मात्रा मे शराब भी बरामद किया है। मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम चालक से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी। जब्त शराब की गिनती की जा रही है। बताया जा रहा है की शराब की खेप दरभंगा की ओर से आ रही थी।
उत्पाद की एक टीम अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के समीप जांच अभियान चला रही थी। इसी बीच टीम को गुप्त सूचना मिली की शराब की सदातपुर मोड से गुजरने वाली है। जिसकी डिलेवरी हाजीपुर मे करनी है। सूचना के आधार पर टीम अलर्ट हुई। इसी दौरान सदातपुर मोड से ट्रक गुजरी। शक के आधार ट्रक का पिछा कर चांदनी चौक पर पकड़ा गया। ट्रक पर चारा लदा था। चारा उतारने पर शराब की खेप मिली।
तस्कर चारा के नीचे शराब छिपाकर रखे थे। मौके से चालक को गिरफ्तार किया गया। शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित है। मामले मे उत्पाद इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई की गई है। चालक से पूछताछ की गई है।

पूछताछ मे चालक ने बताया है की शराब की खेप हाजीपुर के पासवान चौक ले जाना था। वहा तस्कर को डिलेवरी देनी थी। उन्होंने कहा की अभियोग दर्ज किया जा रहा है। तस्करो को चिह्नित करने की कवायद चल रही है।




Leave a Reply