जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के भीमाईन पंचायत के वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य पर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। वार्ड सदस्य और पंचायत के रोजगार सेवक समेत 9 लोगों पर हमला करने का आरोप खैरा थाना क्षेत्र के दयालडीह निवासी करू यादव के पुत्र स्वारथ यादव ने थाने में लिखित आवेदन देकर लगाया है
लिखित आवेदन में यादव ने बताया है कि 21 दिसंबर की शाम जब वह मजदूर की खोज में धर्मपुर गांव स्थित महादलित टोला गया था। वहीं पर पहले से घात लगाए भीमाईन पंचायत के वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य पवन यादव पंचायत रोजगार सेवक परमेश्वर दास भोला तांती मनोज साह सहित चार से पांच अन्य अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नियत से घेर कर हमला किया।

स्वारथ यादव ने आवेदन में आगे बताया है कि मनोज साह ने तलवार से मेरे माथे पर हमला कर दिया जिससे मैं वहीं जमीन पर गिर गया। जिसके बाद जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों द्वारा मेरे शर्ट की जेब से ₹13500 लूट लिया जो मैंने ईट खरीदने के लिए रखा था। उसी दौरान पवन यादव ने जान से मारने की नियत से मुझ पर गोली चला दिया जो मेरे बगल से निकल गया। जिसके बाद गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े , लोगों को आता देख सभी आरोपी अपनी मोटरसाइकिल वही छोड़कर भाग खड़े हुए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा स्वारथ यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा पहुंचाया गया।





Leave a Reply