Breaking News

शटर तोड़कर आभूषण दुकान में 30 लाख की चोरी:50 हजार नगद पर भी किया हाथ साफ, चौकीदार को बंधक बना घटना को दिया अंजाम

नालन्दा जिला अंतर्गत कतरीसराय थाना क्षेत्र के छाछू बिगहा गांव के पास बीती रात बदमाशों ने साह ज्वैलर्स नामक दुकान में शटर तोड़ कर 30 किलो चांदी, 1 किलो सोना अनुमानित कीमत 30 लाख और 50 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने इस दौरान चौकीदार को बंधक बनाते हुए उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। और उसके हाथ पैर बांधकर मोबाइल लूट वहां से फरार हो गया। किसी तरह से बंधन से मुक्त होते हुए वह थाने पहुंचा और इसकी जानकारी दी।

घटना के संदर्भ में पीड़ित संचालक के पिता रामवृक्ष साह ने बताया कि बीती रात चोरों ने दुकान का शटर को तोड़कर दुकान में रखे लगभग 30 किलो चांदी और 1 किलो सोना चोरी कर अपने साथ ले गया। चोरी की सूचना गुरुवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार से मिली। जिसके बाद वह दुकान आए जहाँ से आभूषण और नगद रुपए चोरी कर ली गई थी। बदमाशों ने पहले दुकान के पीछे सेंधमारी करने का प्रयास किया इसके बाद शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया।

कतरीसराय थाना अध्यक्ष शरद रंजन ने बताया कि 4 लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। चोरी कर बदमाश भाग रहा था तभी चौकीदार भूषण पर उनलोगों की नजर पड़ गई जिसके बाद उन लोगों ने चौकीदार को बंधक बना लिया और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.