मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलजार पोखर इलाके में गुलजार पोखर के पास बुधवार की देर रात उत्पाद विभाग थाना के द्वारा शराबियों के पकड़ने के लिए गस्ती की जा रही थी। तभी गश्ती वाहन से गुलजार पोखर के रहने वाले मोहम्मद सलाम के 10 वर्षीय मोहम्मद साहब को धक्का लग गया। गश्ती वाहन से धक्का लगने के बाद बच्चा सड़क से दूर जा गिरा। जिससे सर के पीछे उसे गंभीर चोट लग गई और वह अचेत हो गया।
स्थानीय युवकों ने आनन-फानन में बच्चे को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया ।जहां उसका इलाज किया जा रहा है।वही पुलिस वाहन से धक्का लगने के बाद बच्चे की स्थिति गंभीर होने की खबर सुनकर स्थानीय युवक आक्रोशित हो गए और उत्पाद विभाग की टीम को खदेड़ दिया। वही स्थानीय लोगों ने उत्पाद विभाग की गाड़ी को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर वाली सीट का शीशा तोड़ दिया।
स्थानीय लोग हंगामा करने लगे ।इसकी सूचना कोतवाली थाना अध्यक्ष डीके पांडे को मिली थाना अध्यक्ष ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को शांत किया। उन्होंने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है गाड़ी चलाने वाले चालक को हिरासत में ले लिया गया है।परिजनों के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय युवकों ने आरोप लगाया था कि ड्राइवर शराब के नशे में है लेकिन जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया गया तो शराब पीने की पुष्टि वाहन चालक में नहीं हुई। वह घायल बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर रोशन ने कहा कि सर के पीछे चोट लगा है बच्चे का उपचार किया जा रहा है। उसका सिटी स्कैन करवाया गया है।सीटी स्कैन के रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बच्चे की हालत कैसी रहेगी।




Leave a Reply