अरवल में 16 नवंबर को लपता 24 वर्षीय लड़की की डेडबॉडी पुलिस ने पटना से गुरुवार को बरामद किया। आरोपी ने लड़की की डेडबॉडी को जानीपुर के गाजा चक स्थित एक झाड़ीनुमा जमीन के नीचे दफन कर दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद किया। लड़की की शादी की बात आरोपी के बड़े भाई के साथ चल रही थी। इसी बीच आरोपी ने लड़की को फोन कर मिलने बुलाया और जहानाबाद के होटल में उसका रेप किया। इसके बाद हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया।
गिरफ्तार दिलावरपुर गांव निवासी आरोपी विजेंद्र कुमार (24) के बड़े भाई से लड़की की फरवरी में शादी तय हुई थी। इस बीच विजेंद्र की अपनी होने वाली भाभी से फोन पर बातचीत चल रही थी। अचानक किसी वजह से लड़के वालों ने शादी से आनाकानी शुरू कर दी। मृतिका के पिता ने बताया कि इस दौरान लड़की की विजेंद्र से अच्छी बातचीत होने लगी थी।

लड़की के शव को सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया।
मृतिका के पिता के अनुसार, 16 नवंबर को विजेंद्र ने लड़की को फोन कर अरवल बाजार में मिलने बुलाया। इसके बाद से लड़की लापता थी। परिजनों ने अरवल थाना में 25 नवंबर को मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ में जुट गई। विजेंद्र ने पहले से पुलिस को काफी चकमा दिया पर फिर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने जानीपुर से लड़की का शव बरामद किया।
जानीपुर थाना के सहायक दारोगा अरुण कुमार पांडे के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया कि अरवल बाजार से वो लड़की को लेकर जहानाबाद के एक होटल में गया और उसका रेप किया। इस बीच लड़की के विरोध की वजह से उसने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गाजा चक गांव के एक झाड़ीनुमा जमीन के नीचे दफन कर दिया। दूसरे दिन विजेंद्र 10 किलो नमक लाकर साक्ष्य मिटाने के लिए लड़की के शव पर पूरी तरह छिड़क दिया। पुलिस ने आरोपी विजेंद्र की निशानदेही पर गुरुवार को लड़की की सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।



Leave a Reply