Breaking News

शराबबंदी के समर्थन में उतरे छात्र जदयू के कार्यकर्ता:पैदल मार्च कर रहे, छात्राओं ने कहा- शराबबंदी जरूरत है

छात्र जनता दल यूनाइटेड पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रीतम राज उर्फ सन्नी पटेल एवं छात्र नेत्री स्वीटी कुमारी के नेतृत्व में बिहारशरीफ के अनुग्रह नारायण पार्क महात्मा गांधी मैदान से गुरुवार को अस्पताल चौक तक शराबबंदी के पक्ष में पैदल मार्च का आयोजन किया गया।

छात्राओ ने एक सुर में कहा कि शराबबंदी समाज के लिए सम्मान एवं वरदान है। छात्राएं हाथ में तख्तियां लिए हुए थी। जिसपर नशा करोगे तो जीवन भर रोओगे। नशा छोड़ो घर को जोड़ो बोतल को तोड़ो। अपना नहीं तो परिवार का ख्याल करो, नशा छोड़कर सबका कल्याण करो। जैसे स्लोगन लिखे हुए थे।

छात्राओं ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि शराबबंदी का अप्रत्यक्ष रूप से अलोचना करने वाले महिला विरोधी एवं छात्र-छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसी ताकतों के सामने सरकार मजबूती से खड़ा रहे और शराबबंदी सख्त रूप से जारी रहे।

छात्राओं ने यह भी कहा कि शराबबंदी के बाद लुच्चे लफंगो पर नियंत्रण पाया गया है। महिला अपराध जैसी अन्य घटनाओं में कमी आयी है सभी छात्राओं ने शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है और कहा कि शराबबंदी आप जारी रखें पूरा बिहार आप के सम्मान में हमेशा खड़ा रहेगा। शराबबंदी समाज के लिए आज वरदान साबित हो रही है। घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटना में व्यापक स्तर पर कमी आई है। बिहार के गरीब गुरबा खुशहाल भरा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

इस मौके पर श्रुति कुमारी, वर्षा कुमारी ,श्रुति कुमारी, मुस्कान कुमारी, शिवानी कुमारी ,शीतल कुमारी, सलोनी कुमारी, नीतू कुमारी ,खुशबू कुमारी, सवैया परवीन, पैसेज परवीन, रक्षा प्रवीण ,नफीस प्रवीण ,रानी प्रवीण, मुस्कान ,सर्विस कांता, प्रवीण सोनम, प्रवीण ,नीरज कुमार छात्र जदयू नेता आदित्य कुमार,पवन शर्मा, अंकित राज, नीतीश कुमार, सतीश कुमार, रितिक राज, अमरजीत कुमार, जदयू नेता पप्पू खां रोहेला उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.