Breaking News

दरभंगा में दूसरी शादी करने पर युवक की पिटाई:पहली पत्नी और सास ने युवक को पीटा, दूसरी वाइफ के साथ घूमते हुए पकड़ा

दरभंगा में एक युवक को दूसरी शादी करना भारी पड़ गया। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे पहली पत्नी और सास ने कोर्ट के सामने बीच सड़क पर युवक की जम कर पिटाई कर दी। इस वक्त रोड पर भीड़ जमा हो गई लेकिन कोई भी बीच बचाव करने आगे नहीं बढ़ा। कुछ देर तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में वहां तैनात पुलिस ने युवक को पकड़ कर महिला थाना के हवाले कर दिया।

युवक बहेड़ी थाना क्षेत्र के छोटी दायिन निवासी मो. गुलाब है। थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि पूर्व में पति पत्नी के बीच समझौता कराया गया था। बावजूद लड़का दूसरी शादी कर लिया। इन दोनों के दो बच्चे भी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हायाघाट निवासी फुलिया खातून की शादी बहेड़ी थाना क्षेत्र के छोटी दायिन निवासी मो. गुलाब से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। फुलिया खातून ने पति पर मारपीट एवं प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन पूर्व में दिया था। इसके बाद महिला थाना द्वारा दोनों के बीच समझौता करवाया गया।

समझौता होने के बाबजूद मो गुलाब ने दूसरी शादी कर ली और फरार हो गया था। गुरुवार को मो. गुलाब दूसरी पत्नी के साथ कोर्ट परिसर के पास घूम रहा था। इसी बीच पहली पत्नी वहा पहुंच गई और मो. गुलाब की जमकर धुनाई कर दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.