छपरा जहरीली शराब कांड ने पूरे बिहार को हिला कर रख दिया, 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जिसको लेकर पक्ष और विपक्ष में जमकर हमला होता रहा। वही इस कांड के बाद कैमूर जिले में उत्पाद विभाग अलर्ट मोड में दिखा। ऐसी घटना कैमूर में ना हो जिसको लेकर लगातार उत्पाद विभाग ताबड़तोड़ छापेमारी कर शराबी और शराब से जुड़े कारोबारियों को गिरफ्तार कर रहा है।
कैमूर जिला उत्तर प्रदेश के बॉर्डर इलाका होने के कारण शराब की खेप शराब माफियाओं द्वारा नए-नए हथकंडे अपनाकर कैमूर के रास्ते बिहार में प्रवेश कराने की साजिश होती रहती है। जिसको लेकर ऐसे तो सभी यूपी से सटे पॉइंट पर उत्पाद विभाग जांच अभियान चलाते रहता है पिछले पांच दिनों में उत्पाद विभाग द्वारा कुल 188 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कैमूर जिला बॉर्डर इलाका होने के कारण लगातार छापेमारी हो रही है । पिछले 5 दिनों में 188 लोगों की गिरफ्तारी उत्पाद विभाग द्वारा की गई है , 172 पीने वाले और 16 शराब के कारोबारी शामिल है, 171 लीटर देसी शराब तथा 366 लीटर विदेशी शराब जप्त हुआ है, 3 फोर व्हीलर और चार पीस टू व्हीलर गाड़ी जप्त हुआ है। सभी बॉर्डर से सटे इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है और जिले में जितने भी देसी शराब के चिन्हित अड्डे हैं उन सभी पर कार्रवाई की जा रही है ।



Leave a Reply