Breaking News

समस्तीपुर के थाने में घुसा बंदर:डरकर भागे पुलिसकर्मी, एक घंटे तक बना रहा अफरा-तफरी का माहौल

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने में मंगलवार सुबह एक बंदर पहुंचकर काफी देर तक उत्पात मचाता रहा। बंदर मुफस्सिल थाने के सिरिस्ता में घुसकर ओडी पदाधिकारी की पेन व कागजात को दांत से चबा डाला। थाने के अंदर अचानक बंदर के पहुंचने पर वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी घबराकर अपनी-अपनी कुर्सी छोड़कर भाग खड़े हुए। बंदर काफी देर तक ओडी पदाधिकारी के टेबल पर बैठा रहा और उनके पेन के अलावा कई कागजात को पाड़ने लगा। इस दौरान लोगों ने बंदर को भगाने का प्रयास किया तो वह कर्मियों पर दौड़ रहा था। काफी प्रयास के बाद बंदर को थाना परिसर से भगाया गया। करीब 1 घंटे तक चले इस तमाशे के कारण थाने पर अजीबो-गरीब स्थिति बनी रही।

कुत्ते ने इंस्पेक्टर की काट ली थी अंगुली

आपको बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व इसी थाना परिसर में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने तत्कालीन इंस्पेक्टर कुमार क्रीति की उंगली काट ली थी, जिसके कारण उन्हें कई महीनों तक उपचार कराना पड़ा था। बाद में उनकी उंगली को काटना पड़ा था। इस घटना के बाद से थाने के कर्मी कुत्ता और बंदर को लेकर काफी डरे सहमे रहते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.