Breaking News

सर्दी में गर्म पानी से ज्यादा नहाना खतरनाक! मर्दानगी पर पड़ सकता है असर

गर्माहट के चक्कर में हम कई बार अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं. कुछ ऐसा ही मामला जुड़ा है गर्म पानी से नहाने का. अगर आप युवा हैं और आप ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं तो आपके लिए यह खतरनाक हो सकता है.

बदलती जीवनशैली के कारण मर्द अपकी सेहत (Men Health) के साथ काफी समझौता कर रहे हैं. आज के युवाओं में इनफर्टिलिटी (Infertility) एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है. एनसीबीआई (NCBI) के एक सर्वे के मुताबिक मौजूदा वक्त में इनफर्टिली के कुल मामलों में से 40-50 फीसदी के पीछे कारण पुरुषों की खराब स्पर्म क्वालिटी है. बाप बनने के लिए स्पर्म की क्वालिटी काफी मायने रखती है.

चंडीगढ़ स्थित मिलन फर्टिलिटी सेंटर में डिपार्टमेंट ऑफ रिप्रोडक्टिव मेडिसीन की क्लिनिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जसनीत कौर बातचीत में कहती हैं, ‘आज अधिकतर लोगों के लिए यह चिंता का विषय है कि कैसे स्पर्म की उचित क्वालिटी और काउंटिंग बरकरार रखी जाए ताकि वे पिता बनने में सक्षम हों.’ उन्होंने बताया कि एक स्पर्म को मैच्योर होने में कम से कम तीन माह का समय लगता है. ऐसे में अगर आप आज हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाते हैं तो तीन माह बाद आपके स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार देखा जा सकेगा और उस वक्त आपके पिता बनने की संभावना प्रबल होगी.

इसी लाइफ स्टाइल से जुड़ा है सर्दी के मौसम में गर्म पानी से नहाना. हर किसी को सर्दी में गर्म पानी से नहाने में आनंद आता है लेकिन अगर आप पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको इससे बचना चाहिए. यूनिवर्सिटी ऑफ अर्कांसास फॉर मेडिकल साइंस (UAMS) में यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ग्राहम ग्रीन कहते हैं कि गर्म पानी से आपके स्पर्म की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.