गोपालगंज में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी को गर्म सलाखों से दाग दिया। महिला चीखती-चिल्लाती रही लेकिन हैवान पति ने उसकी एक न सुनी। एक-एक उसके दोनों हाथों में दाग दिया। इसके बाद महिला किसी तरह पति के चंगुल से निकली। भागकर वह पड़ोसी के घर मदद मांगने गई। लेकिन उसे मदद नहीं मिली। इसके बाद वह गन्ने के खेत में जाकर छिप गई। किसी तरह अपने मायके वालों को जानकारी दी। मायके वालों फौरन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मायके वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव की है। पीड़ित सदर प्रखंड के बसडिला गांव निवासी हरेंद्र शाह की बेटी गायत्री देवी (30) है। बताया जाता है कि वृंदावन गांव निवासी जितेंद्र साह से 6 साल पहले धूमधाम से हुई। शादी के दो साल तक सब कुछ सही चल रहा था। इस बीच एक बच्ची ने जन्म लिया। जो अब तीन वर्ष की हो गई है।
4 साल से चल रहा था अवैध संबंध
पीड़ित महिला गायत्री ने बताया कि चार साल से उसके पति जितेंद्र साह का उसकी मौसेरी बहन (यानी महिला की नगद) से अवैध संबंध चल रहा है। वह दो बच्चों की मां है। उसे अपने साथ सूरत लेकर चला गया। वह फल बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी जब भी विरोध करती तब भी उसका पति उसके साथ मारपीट करता था।
रस्सी से बांधकर गर्म सलाखों से दागा
पीड़िता ने बताया कि वह दशहरा में ससुराल अपने मन से चली गई। लेकिन चार दिन पहले महिला के पति सूरत से जब घर आया तो उसे देख कर आक्रोशित हो गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इससे भी उसका जी नही भरा तो उसे रस्सी से बांध कर गर्म सलाखों से उसके दोनों हाथ को जला डाला जिससे महिला दर्द से चिल्लाती रही। लेकिन हैवान को दया नही आई। मायके वालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।



Comment here