पटना एवं आसपास के इलाकों के नगर निकाय के चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। इस बार के कई परिणाम चौंकाने वाले नजर आ रहे हैं। 18 दिसंबर को हुए चुनाव के बाद मंगलवार को सुबह 8 बजे से फुलवारी शरीफ हाई स्कूल में मतगणना शुरू हुई। पटना के फुलवारी शरीफ नगर परिषद में वार्ड 28 के चुनाव परिणाम मंगलवार के 12 बजे से आने शुरू हो गए।
वार्ड नंबर 2 से खुर्शीद आलम, वार्ड नंबर 4 सुजीत कुमार वार्ड नंबर 5 से विमलेश कुमार वार्ड नंबर 6 से विनोद महतो, वार्ड नंबर 7 से मीना देवी, 12 से बबीता देवी 11 से कमलेश्वर कुमार एवं 10 से हरेराम सिंह को विजयी घोषित किया गया है। इसके अलावा संपतचक वार्ड नंबर 3 से मीना कुमारी विजयी घोषित किए गए हैं।
दानापुर का चुनाव परिणाम
- वार्ड संख्या 1 से गायत्री देवी चुनाव जीती।
- वार्ड संख्या 2 से अनीता देवी चुनाव जीती।
- वार्ड संख्या 3 से आरती देवी चुनाव जीती।
- वार्ड संख्या 4 से आराधना देवी चुनाव जीती।
- वार्ड संख्या 5 से सुचित्रा देवी चुनाव जीती।
- वार्ड संख्या 6 से प्रेम धर राय चुनाव जीते।
- वार्ड संख्या 7 से ममता देवी चुनाव जीती।
- वार्ड संख्या 8 से रेखा देवी चुनाव जीती।
- वार्ड संख्या 9 से प्रेम किशोर चुनाव जीते।
- वार्ड संख्या 10 से सुनील कुमार जीते।
- वार्ड संख्या 11 से सीता देवी चुनाव जीती।
- वार्ड संख्या 12 से दीपिका राज की हुई जीते।
- वार्ड संख्या 13 से अमित कुमार चुनाव जीते।
- वार्ड संख्या 14 से विनोद कुमार चुनाव जीते।
वार्ड संख्या 15 से सुजीत कुमार जीते, आचार संहिता का उल्लंघन करने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया था। सुजीत कुमार 17 दिसंबर की रात में लोगों के घर जा जाकर प्रचार प्रसार कर रहे थे, उन्हें गिरफ्तार किया गया था।




Leave a Reply