समस्तीपुर शहर से सटे जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो गया। प्रथम चरण के 894 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब से कुछ देर बाद होने वाला है अब कुछ देर में खुलने वाला है। मतगणना को लेकर तड़के से ही बड़ी संख्या में मतदान कर्मी के अलावा प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता लाइन में लगकर जांच प्रक्रिया के बाद एक-एक कर अंदर प्रवेश कर चुके हैं। मतगणना को लेकर मतगणना केंद्र की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
लगाए गए हैं 14 टेबल
गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में नगर परिषद ताजपुर के अलावा पटोरी दलसिंहसराय और रोसरा में तथा नगर पंचायत सरायरंजन में 18 दिसंबर को चुनाव कराया गया था। मतगणना के लिए कॉलेज में प्रत्येक नगर निकाय के लिए एक-एक कक्ष बनाया गया है, जहां सभी में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सहायक व मतगणना पर्यवेक्षक के साथ केंद्र सरकार के कर्मी माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद हैं। बताया गया कि ये केंद्रीय कर्मी रेलवे, पूसा केंद्रीय विश्वविद्यालय, एलआईसी व बैंक के अधिकारी व कर्मी हैं। जो मतगणना की निगरानी करेंगे। वहीं मतगणना के प्रत्येक टेबल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिससे पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना कार्य संपन्न कराया जा सके।
वाहनों के बदले गए रूट
मतगणना को लेकर चांदनी चौक से बाइपास होकर निकलेंगी गाड़ियां बताया गया कि मतगणना को लेकर रोसड़ा व खानपुर आदि से आने वाली गाड़ियां जितवारपुर के चांदनी चौक से बाइपास होकर शहर में आएंगी। वहीं शहर से जितवारपुर पेट्रोल पंप के निकट से बाएं होकर बाइपास के लिए गाड़ियां निकलेंगी। इसको लेकर चांदनी चौक से बाइपास के रास्ते वाहन शहर में आएंगे। वहीं शहर के वाहन बाइपास या जितवारपुर पेट्रोल पंप से बाएं बाइपास जाएंगे।



Leave a Reply