पानापुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव में मस्जिद के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर के 7 वर्षीय बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया स्थानीय लोगों की मदद से उसे समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पाना पुणे पहुंचाया गया। ना के संदर्भ में बताया जाता है कि एक अनियंत्रित बाइक सवार ने विदिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी उसी समय मस्जिद के समीप 7 वर्षीय बच्ची सड़क को पार कर रही थी जिसे देखते ही बाइक सवार ने अपना नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते बच्ची को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल है गई ।
स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ 7 वर्षीय बच्ची को घायल अवस्था में हालत इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराई गई जहां से गंभीर हालत देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी प्राथमिक उपचार कर सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की स्थिति काफी नाजुक है सर में गहरे जख्म होने के कारण स्थिति चिंताजनक है। जिससे उसे रेफर किया गया है।
घायल की पहचान लगुनी गांव निवासी महबूब अंसारी की 7 वर्षीय पुत्री नाजया खातुन के रूप में हुई। घटना के उपरांत बाइक सवार अपनी बाइक लेकर भागने में सफल रहा लोगों ने उसकी पहचान तो कर ली लेकिन बच्ची की जान को लेकर पहले उसे इलाज के लिए चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे जहां से उसे छपरा सदस्य रेफर कर दिया गया है।



Leave a Reply