Breaking News

बिहटा-सरमेरा टू लेन पर चलती कार में लगी आग:नालंदा में कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान, पटना से जा रहे थे जमुई

नालंदा में बीती रात चलती कार में आग लग गया। गनीमत रही कि समय रहते कार सवार गाड़ी से कूद गया। इसके बाद उसकी जान बच सकी। मामला बिन्द थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा टूलेन के जखौर मोड़ के समीप की है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कार सवार तीन लोग पटना के दीघा से बिहटा सरमेरा टू लेन होते हुए जमुई जा रहे थे। इसी बीच अचानक बिन्द थाना क्षेत्र के जखौर मोड़ के पास गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कार पर जमुई के भजौर निवासी वीरेंद्र सिंह, आशुतोष कुमार सिंह एवं नीमा निवासी विक्रांत कुमार सवार थे।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद दमकल को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशामक दस्ता ने आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

बिन्द थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से चलती कार में आग लगी है। गाड़ी को सड़क किनारे कर दिया गया है एवं मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.