Breaking News

जलजमाव समाधान:संजय सिनेमा रोड में दोनों तरफ डिजाइन मंजूर होने के लिए अटका है नाला निर्माण

शहर के कम से कम 7 वार्डाें काे जलजमाव से निजात दिलाने के लिए साेमवार काे पथ निर्माण विभाग (आरसीडी), बुडकाे व नगर निगम की टीम के साथ नगर आयुक्त नवीन कुमार ने ब्रह्मपुरा, संजय सिनेमा राेड व बीबीगंज इलाके का जायजा लिया। बीबीगंज हाईवे से भामा साह द्वार के बीच पानी के बहाव काे तेज करने के लिए नाले की चाैड़ाई बढ़ाई गई। ब्रह्मपुरा थाना चाैक से दामाेदरपुर गुमटी के पहले तक अगले माह नाला निर्माण शुरू हाेने की उम्मीद है। संजय सिनेमा राेड में एक तरफ नाला बनने के बाद दूसरी तरफ भी बनेगा। जबकि, दामाेदरपुर गुमटी के आगे से लेकर फरदाे तक आरसीडी नाला पूरा कराएगा।

आरसीडी व निगम की संयुक्त जांच में बीबीगंज रेल गुमटी पर हाईवे कल्वर्ट पर पानी के बहाव में रुकावट मिली। इस बाबत निगम अधिकारियाें ने एनएचएआई से बात कर कल्वर्ट साफ करने की पहल की। जबकि, रेलवे से काॅर्डिनेट करने का फैसला लिया गया। बुडकाे की लापरवाही से बीबीगंज हाईवे से एमएलसी दिनेश सिंह का घर हाेते हुए भामा शाह द्वार तक अभी ड्रेनेज बनना शुरू नहीं हाे सका। यह सिर्फ बुडकाे द्वारा डिजाइन अप्रूव करने के लिए रुका हुआ है। इतना ही नहीं बुडकाे की एजेंसी काे अभी यह भी पता नहीं है कि इस पर कितनी राशि खर्च हाेनी है।

संजय सिनेमा राेड का नाला दामाेदरपुर गुमटी पर कनेक्ट हाेगा
10 कराेड़ की लागत से ब्रह्मपुरा थाना से बीबीगंज हाईवे हाेते हुए भामा शाह द्वार तक आरसीडी ने सड़क-नाला का एग्रीमेंट किया। काम शुरू हाेने पर नाले की कम चाैड़ार्ई पर तत्कालीन नगर आयुक्त ने आपत्ति जताई। 8 माह पहले तय हुआ कि नाले की चाैड़ाई बढ़ा कर काम हाेगा। आरसीडी ने हेडक्वार्टर से अनुमति लेकर नाला का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया।

संजय सिनेमा राेड व बीबीगंज नाले से निकलेगा इन इलाकाें का पानी

  • वार्ड 1 : लक्ष्मी चाैक से आगे बैरिया गाेलंबर तक।
  • वार्ड 2-3 : लक्ष्मी चाैक व दूसरी तरफ के इलाके।
  • वार्ड 4 : मेहंदी हसन चाैक से महेश बाबू चाैक।
  • वार्ड 5 : मेहंदी हसन चाैक के आसपास के इलाके
  • वार्ड 6 : ब्रह्मपुरा-बीबीगंज, मेहंदी हसन चाैक इलाके।
  • वार्ड 7 : दर्जनभर माेहल्ले समेत भगवानपुर पंचायत।

जलजमाव से निजात दिलाने के लिए खाेलवाया नाला
बता दें कि आरसीडी अभी बीबीगंज राेड में नाला बनवा रहा है। इस वजह से बीबीगंज के गांधीनगर में जलजमाव की समस्या है। इस इलाके से निगम व आरसीडी काे लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नगर आयुक्त जब टीम के साथ वहां पहुंचे ताे बीबीगंज हाईवे कल्वर्ट से काफी कम पानी दूसरी तरफ निकल रहा था। उन्हाेंने एचएचएआई से बात की। तय हुआ कि एनएचएआई का मेंटेनेंस डिपार्टमेंट व निगम मिलकर कल्वर्ट साफ कराएगा। सबसे बड़ी समस्या बीबीगंज हाईवे भामा शाह द्वार के बीच नाला से पानी के बहाव काे लेकर समस्या सामने आई।

इन सब इलाके का पानी अगले साल बरसात में 3 नालाें से निकलेगा। बीबीगंज वाले नाला का काम इस माह पथ निर्माण विभाग पूरा कर लेगा। संजय सिनेमा राेड से दामाेदरपुर गुमटी तक राेड के एक तरफ नाला बनाने का काम जल्द शुरू हाेगा। -नवीन कुमार, नगर आयुक्त

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.