भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के डीसनरी गाँव में हुए हत्या मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । दोनों ही मृतक गोपाल के मित्र थे । दोनों का आपस में उठाना बैठना था।एसएसपी बाबूराम ने बताया की घटनास्थल पर चश्मदीद ने खाजा के दोस्तों को शाम 5 बजे के लगभग पुआल इकट्ठा करते देखा था। जिसके बाद लगभग 7 बजे खाजा मृतक को लेकर घटनास्थल पर पहुँचा। उसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया, खाजा और उसके दोस्तों ने मृतक के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पुआल डालकर शव को जला दिया गया ।
छानबीन कर रही है पुलिस
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक खेत में अज्ञात अपराधीयों द्वारा एक मजदूर को जिंदा जला दिया गया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक की पहचान सुल्तानगंज के ही जिछो पोखर आदर्श नगर का रहने वाला गोपाल कुमार के रूप में हुई थी। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका खाजा पर जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने खाजा और एक अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर सभी बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है ।



Leave a Reply